

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Vinod Jakhar becomes National President of NSUI, Congress President gives approval
नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र इकाई भारत का राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विनोद जाखड़ की नियुक्ति कर दी गई है। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी मिलने के बाद संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक आदेश जारी किए।
राजस्थान से संबंध रखने वाले विनोद जाखड़ वर्तमान में राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष हैं। वे अब तक संगठन का नेतृत्व कर रहे वरुण चौधरी का स्थान लेंगे।
राहुल गांधी ने लिए इंटरव्यू
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चयन के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में दिल्ली में लगभग 15 संभावित उम्मीदवारों के व्यक्तिगत इंटरव्यू लिए थे। इस प्रक्रिया में एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे।
सूत्रों के अनुसार, इस चयन प्रक्रिया को संगठन में पारदर्शिता और योग्यता आधारित नियुक्ति की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। राजस्थान से निर्मल चौधरी भी इंटरव्यू देने वालों में शामिल थे।
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय स्तर तक
विनोद जाखड़ की गिनती कांग्रेस के उभरते युवा दलित नेताओं में की जाती है। वे राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।