

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

dhoorandhar-the-revenge-box-office-record-first-day-collection
नई दिल्ली: फ़िल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन ही ₹237 करोड़ की कमाई कर चुकी है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन की सबसे बड़ी कमाई का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 'जवान' (2023) ने पहले दिन ₹150 करोड़ कमाए थे।
धुरंधर भारत में पेड प्रीव्यू के साथ मात्र 2 दिन में ₹220 करोड़ के कारोबार तक पहुँच सकती है। गुरुवार को फिल्म ने ₹103 करोड़ कमाए, जबकि शुक्रवार देर शाम तक इसका कलेक्शन लगभग ₹75 करोड़ तक पहुँच गया। ट्रेड पोर्टल सेकनिल्क के अनुसार फिल्म के लिए पहले वीकेंड की एडवांस बुकिंग ₹300 करोड़ तक पहुँच चुकी है, जिससे रविवार तक कुल कारोबार ₹400 करोड़ तक पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी तक 'पुष्पा-2 द रूल' (2024) का पहला वीकेंड ₹354 करोड़ के साथ सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड रखता है।
हिंदी पट्टी में आधी सदी बाद किसी फिल्म के प्रति ऐसी दीवानगी देखी गई है। 'धुरंधर-2' के शो 24x7 चल रहे हैं और सभी हाउसफुल हैं। बुकमायशो पर पहले दिन केवल एक घंटे में 1.09 लाख टिकट बिके, जबकि 'पुष्पा-2' के लिए 1.076 लाख टिकट बिके थे।
फिल्म 8,900 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई और पहले दिन 21,000 शो हुए। तुलनात्मक रूप से छोटे दायरे में रिलीज़ होने के बावजूद 'धुरंधर' रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है। पहले दिन दुनियाभर में कुल ₹236.63 करोड़ का कारोबार हुआ, जिसमें से भारत में ₹172.63 करोड़ और विदेशों से ₹64 करोड़ की कमाई हुई। देश में टैक्स कटौती के बाद नेट कलेक्शन ₹103 करोड़ रहा।
इस प्रकार 'धुरंधर' एक दिन में ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है और एडवांस बुकिंग में भी ₹300 करोड़ का रिकॉर्ड दर्ज कर चुकी है।