

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-crime-dead-body-abhanpur-skeleton-urla
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक लाश और एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शव और कंकाल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
केस 1: अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव में जमीन में गड़ी लाश
अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सूनसान इलाके में जमीन में गड़ी एक लाश मिली है। जमीन से बाहर शव का हाथ और पैर दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने खुदाई कर शव बाहर निकाला।
शव की पहचान हाथ में बने टैटू से शदाणी दरबार का रहने वाला नितेश बत्रा के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। CSP लंबोदर पटेल ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा और फिलहाल जांच जारी है।
केस 2: उरला के मेटल पार्क में एक महीने पुराना नरकंकाल
उरला इलाके के मेटल पार्क में पुलिस को लगभग एक महीने पुराना नरकंकाल मिला। शुरुआती जांच और शव पर पाई गई कपड़ों की पहचान मृतक को 45-50 वर्षीय दिलीप के रूप में की गई है। दिलीप पिछले एक महीने से लापता था और उसके परिजनों ने उरला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव पूरी तरह से गल चुका था और केवल हड्डियां शेष हैं। उरला थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मर्ग कायम कर जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में शुरुआती संकेत हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण सामने आएगा।