

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

kudargarhi-mata-temple-puja-chief-minister-wish-prosperity
रायपुर विष्णु देव साय ने चैत्र नवरात्रि की तृतीया के पावन अवसर पर कुदरगढ़ी माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री कुदरगढ़ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर के नीचे स्थित प्रांगण में हिंगुलाज माता और झगरा खाड़ देवता की पूजा में शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्होंने चंदन लगाकर और चुनरी चढ़ाकर माता का श्रद्धापूर्वक नमन किया।

पूजा-अर्चना स्थानीय बैगा राम कुमार बंछोर द्वारा संपन्न कराई गई। उल्लेखनीय है कि उनका परिवार लगभग 10 पीढ़ियों से कुदरगढ़ी माता की सेवा में निरंतर जुड़ा हुआ है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए सभी को कुदरगढ़ महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रामविचार नेताम और रामसेवक पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

जनश्रुतियों के अनुसार कुदरगढ़ी माता मंदिर की विशेष मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। यही कारण है कि जिले के साथ-साथ प्रदेश और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।