

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

du-female-youtuber-ruchi-tiwari-attacked-ugcrules
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समानता से जुड़े नियमों को लेकर विवाद थमता नहीं दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में प्रदर्शन कर रहे वामपंथी संगठन के छात्रों ने महिला यूट्यूबर रुचि तिवारी को घेरकर हमला किया। महिला का आरोप है कि छात्रों ने उन्हें नग्न परेड कराने की धमकी भी दी और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक, आइसा (आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के छात्र और शिक्षक यूजीसी के समानता नियम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान रुचि तिवारी ने उनसे यूजीसी से जुड़े सवाल पूछे, जिससे बहस शुरू हो गई। रुचि ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्होंने अपना नाम और जाति बताई, लगभग 500 छात्रों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। वह इस दौरान बेहोश हो गईं और पुलिस की मदद से बाहर निकाली गई।
इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने रुचि के समर्थन में मौरिस नगर थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शुक्रवार देर रात पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ छेड़छाड़, रास्ता रोकने और मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। वहीं, शनिवार को आइसा की एक छात्रा ने भी यूट्यूबर और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई।