

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

electricity-bills-whatsapp-cspdcl-pdf
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) उपभोक्ताओं को उनके वाट्सएप नंबर पर बिजली बिल भेजेगी। मीटर रीडिंग के तुरंत बाद बिल पीडीएफ फॉर्मेट में प्राप्त होगा, जिसे भविष्य में आसानी से सुरक्षित रखा जा सकेगा।
कंपनी अपने वेरिफाइड ब्लू टिक आईडी से यह संदेश भेजेगी। इसके लिए आधिकारिक मोबाइल नंबर 9425551912 निर्धारित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश के 65 लाख उपभोक्ताओं में से 40 लाख के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 30 लाख वाट्सएप यूजर्स को इसका सीधे लाभ मिलेगा।
उपभोक्ता ‘मोर बिजली एप’ के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी या छत्तीसगढ़ी भाषा में बिल प्राप्त कर सकते हैं। व्हाट्सएप संदेश में बिल के साथ एक लिंक भी होगा, जिससे एक क्लिक पर भुगतान किया जा सकेगा। इससे कागजी बिल खोने का डर खत्म हो जाएगा।
जिनका नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, वे टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर या मोर बिजली एप के जरिए अपना नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बीपी नंबर और पिछले भुगतान की जानकारी आवश्यक होगी।
CSPDCL के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने बताया कि पीडीएफ बिल को डाउनलोड और प्रिंट करना संभव होगा। बिल केवल अधिकृत ब्लू टिक आईडी से ही भेजे जाएंगे, जिससे धोखाधड़ी से बचाव होगा।