

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

india-cricket-team-t20-world-cup-2026-cm-congratulates
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय टीम ने शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भव्य अंदाज़ में फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण बताया।
उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अद्भुत टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उन्हें विश्वास है कि टीम इसी जज़्बे और प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर नया इतिहास रचेगी।
हार्दिक अभिनंदन और ढेरों शुभकामनाएँ #TeamIndia! 🇮🇳 टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में आज शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पराजित कर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और खेल कौशल