

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cbse-10th-12th-board-exam-canceled-postponed-middle-east
नई दिल्ली: मध्य पूर्व के कुछ देशों में जारी संकट को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। ये फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए लागू होगा।
CBSE ने कक्षा 10 की 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इसके अलावा 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को स्थगित की गई परीक्षाएं भी अब पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। बोर्ड ने बताया कि इन देशों के छात्रों के परिणाम घोषित करने के तरीके के बारे में जल्द ही नई सूचना जारी की जाएगी।
कक्षा 12 की 7 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। बोर्ड ने कहा है कि स्थिति की समीक्षा के बाद नई तारीख की घोषणा की जाएगी। 9 मार्च 2026 से आगे होने वाली परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश बोर्ड बाद में जारी करेगा।
CBSE ने छात्रों से अपील की है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
