

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

indigo hikes extra baggage charges rs 1650 for 3kg excess luggage
रायपुर: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अतिरिक्त सामान (एक्स्ट्रा बैगेज) के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। इंडिगो एयरलाइंस ने समर सीजन शुरू होने से पहले अतिरिक्त लगेज शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें सोमवार से लागू हो गई हैं।
पहले 15 किलो चेक-इन बैगेज के बाद 3 किलो अतिरिक्त वजन पर यात्रियों को 975 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब इसके लिए 1,650 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह 5 किलो अतिरिक्त बैगेज का शुल्क 1,625 रुपये से बढ़कर 2,750 रुपये हो गया है।
नई दरों के अनुसार 10 किलो अतिरिक्त सामान के लिए 5,995 रुपये, 15 किलो के लिए 8,059 रुपये, 20 किलो के लिए 9,990 रुपये, 25 किलो के लिए 12,500 रुपये, 30 किलो के लिए 14,985 रुपये और 40 किलो अतिरिक्त बैगेज पर 19,200 रुपये शुल्क देना होगा।
वर्तमान में इंडिगो यात्रियों को अधिकतम 15 किलो तक चेक-इन बैगेज और 7 किलो तक केबिन बैगेज मुफ्त ले जाने की सुविधा देती है। निर्धारित सीमा से अधिक वजन होने पर अतिरिक्त शुल्क देना अनिवार्य है। एयरलाइन के इस फैसले से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है और अचानक हुई बढ़ोतरी को लेकर कई यात्री नाराज भी नजर आ रहे हैं।