

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ipl 2026 rcb vs srh match preview head to head
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सीजन का पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
RCB इस बार भी कागज पर मजबूत दिख रही है। टीम की बैटिंग लाइनअप में विराट कोहली और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। देवदत्त पडिक्कल इस बार नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए टीम को मजबूती देंगे। इसके अलावा टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है। वेंकटेश अय्यर के शामिल होने से टीम की बैटिंग और भी संतुलित हो गई है।
हालांकि, RCB के लिए एक बड़ी चिंता टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का शुरुआती मैचों के लिए अनुपस्थित रहना है। हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी पर जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। यश दयाल की टीम में अनुपस्थिति भी टीम के लिए चुनौती हो सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद इस बार भी अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। टीम को अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी पर भरोसा है। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन शुरुआती मैचों में टीम की कप्तानी भी संभालेंगे।
पिछले सीजन में हेनरिक क्लासेन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। फिनिशर अनिकेत वर्मा ने भी IPL 2025 में अपनी बल्लेबाजी से गहरी छाप छोड़ी थी। नीतीश कुमार रेड्डी और लियाम लिविंगस्टोन से भी टीम को बड़े प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।
हालांकि, SRH का गेंदबाजी आक्रमण इस बार कमजोर नजर आ रहा है। तेज गेंदबाजी की कमान ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट के हाथ में होगी। स्पिन विभाग में भी कोई बड़ा नाम शामिल नहीं है, लेकिन युवा स्पिनर जीशान अंसारी IPL 2026 में अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं।
RCB vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL के इतिहास में RCB और SRH के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें SRH ने 13 मैच जीते हैं, जबकि RCB ने 11 जीत दर्ज की हैं। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। हैदराबाद का टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर 287/3 है, जो उन्होंने 2024 में बनाया था। वहीं RCB का सबसे बड़ा स्कोर 262/7 है।
टीम स्क्वाड की झलक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार
पहले मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। RCB की मजबूत बैटिंग और SRH के युवा बल्लेबाजों की जोड़ी रोमांचक मुकाबले की उम्मीद बढ़ा रही है। फैंस के लिए यह मुकाबला IPL 2026 के शुरुआती रोमांच का बेहतरीन हिस्सा साबित होगा।