

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

janjgir champa road protest success news
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पामगढ़ विकासखंड में जनता के अनोखे विरोध प्रदर्शन ने प्रशासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। डोंगकोहरौद गांव के ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली के खिलाफ जो जंग छेड़ी थी, उसका सुखद अंत हुआ है और अब 4.3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है।
क्या था मामला?
ग्राम डोंगकोहरौद में सड़क पिछले 10 वर्षों से अधूरी पड़ी थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीण 29 जून से अनिश्चितकालीन अनशन और चक्काजाम कर रहे थे।
विरोध का वायरल हुआ तरीका
इस आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने विरोध का एक अनूठा रास्ता अपनाया। आंदोलन के तीसरे दिन, 1 जुलाई को शनिचराम नाम के एक ग्रामीण ने सड़क के कीचड़युक्त गड्ढों में बैठकर नहाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
ग्रामीणों ने शनिचराम का दूध से किया सम्मान
सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने इस जीत के बाद शनिचराम को दूध से नहलाकर उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया।