

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

kedar kashyap congress 8 crore bore basi scam allegation
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अपने शासनकाल में पार्टी ने बोरे-बासी के नाम पर करीब 8 करोड़ रुपये का घोटाला किया।
मंत्री कश्यप ने यह बयान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने परंपरा और संस्कृति को केवल इवेंट मैनेजमेंट और विज्ञापन तक सीमित कर दिया, जबकि जमीनी स्तर पर मजदूर और किसान परेशान होते रहे।
कश्यप ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया और संस्कृति के नाम पर फिजूलखर्ची की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस ने इन्हें राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया।
मंत्री ने दीपक बैज के बयान को छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान बताते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति से प्रदेश की जनता गुमराह नहीं होगी।
इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।