

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Weather update
देशभर में मानसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण भारत के केरल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।
केरल के इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह तीन घंटे के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्ठा, अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आईएमडी ने केरल के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
क्या होता है ऑरेंज अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना को दर्शाता है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन में परेशानी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है।