

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

khairagarh-teacher-bike-accident-death
राजनांदगांव। खैरागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई। शनिवार सुबह हुए हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में दुर्ग रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के दाउचौरा में रहने वाली 45 वर्षीय मर्सी बचईया एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने बेटे के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर स्कूल जाने के लिए निकली थीं।
बताया जा रहा है कि किलापारा के पास चलते समय उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ीं और कुछ दूरी तक घसीटती चली गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए दुर्ग रेफर कर दिया गया। दुर्ग के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।