

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

korba-daughter-kills-father-axe-video
कोरबा। सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना में शहर के एक निवासी की बेटी ने अपने 50 वर्षीय पिता की हसिया से हत्या कर दी। हत्या के बाद युवती ने शव के पास बैठकर वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने पिता के हाथ को उठाकर दिखाते हुए कहा, “यह वही हाथ है जो मुझे गंदे इरादे से छूता था। जबकि मेरे लिए आशीर्वाद के लिए उठाना चाहिए था।”
वीडियो में युवती आरुषि कभी हंसती तो कभी रोती हुई नजर आई और अपने बचपन के दौरान झेली गई परेशानियों का जिक्र किया। घटना के समय घर में मृतक की बुजुर्ग मां भी मौजूद थीं, जो सो रही थीं।
आरुषि ने घटना की जानकारी स्वयं मोबाइल वीडियो कॉल के माध्यम से परिवार के अन्य सदस्यों को दी। मंगलवार सुबह परिवार ने मीडिया को बताया कि उन्हें घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने बनाए वीडियो में कही गई बातें ही हत्या की वजह बताई।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।