

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

koshal fab chhattisgarh premium handloom brand vishnu deo sai launch
रायपुर: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हथकरघा ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ब्रांड के लोगो और कैटलॉग का विमोचन करने के साथ-साथ हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का भी शुभारंभ किया।
क्या है पूरा कार्यक्रम?
राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी एवं माटीकला बोर्ड के विभिन्न हितग्राहियों को आर्थिक सहायता और पुरस्कार प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का कोसा, बस्तर की बुनाई और प्रदेश के पारंपरिक हथकरघा उत्पाद देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य इन उत्पादों को 'लोकल टू ग्लोबल' की तर्ज पर वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है, जिससे स्थानीय बुनकरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त किया जा सके।