

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

lakhpati-didi-samvad-raipur-womens-day-event
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा 7 मार्च 2026 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में Vishnu Deo Sai मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता Vijay Sharma करेंगे। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर से हजारों लखपति दीदियां कार्यक्रम में भाग लेंगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय लखपति दीदियों से संवाद करेंगे और उनकी सफलता की कहानियां सुनेंगे। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी लेंगे। यह कार्यक्रम महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के प्रयासों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय के करकमलों से लखपति दीदी आधारित कॉफी टेबल बुक तथा छत्तीसकला आधारित ब्रांड बुक का विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही ‘लखपति दीदी ग्राम पोर्टल’ का भी शुभारंभ होगा। इन प्रकाशनों के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियों को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं, कैडर्स और लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को रेखांकित करेगा और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगा।