

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

lakshmi verma car accident kharora chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसा उस समय हुआ, जब वे बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रही थीं। रास्ते में खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस घटना की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि हादसे के समय लक्ष्मी वर्मा के साथ कार में उनके बेटे, गनमैन और चालक भी सवार थे। दुर्घटना में ये सभी घायल हुए हैं।
डॉ. रमन सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए लक्ष्मी वर्मा सहित सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
