

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Lakshmi Verma Road Accident,
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके ड्राइवर को भी सीने और हाथ में चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान रायपुर से खरोरा की ओर जा रही एक कार और खरोरा से रायपुर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद राज्यसभा सांसद की गाड़ी भी दुर्घटना का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि सांसद की गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में लक्ष्मी वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि उनके ड्राइवर के सीने और हाथ में चोट लगी है। अन्य घायलों को उपचार के लिए खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।