

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

लखनऊ: लखनऊ यूनिवर्सिटी में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा को अनुचित लाभ के बदले पेपर लीक करने का प्रलोभन देने और उस पर मिलने का दबाव बनाने के आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई वायरल ऑडियो और पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर की है। आरोपी की पहचान यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है।
रात में फोन कर देता था लालच, कहता था 'डार्लिंग':
आरोप है कि डॉ. परमजीत सिंह ने 14 और 15 मई की रात को छात्रा को फोन किया। वायरल ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा को 'डार्लिंग' कहकर संबोधित कर रहा है और कह रहा है— "तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।" फोन कटने के बाद छात्रा सहमी हुई अपनी सहेली या परिजनों से कहती सुनाई देती है कि— "ये मुझे बुला रहे हैं, मुझे पेपर नहीं चाहिए। मुझे फिर से मोलेस्ट (उत्पीड़न) करना चाहते हैं।" छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए प्रोफेसर के साथ हुई इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और फिर इसे वायरल कर दिया।
रिकॉर्ड की गई बातचीत के मुख्य अंश:
छात्रा द्वारा रिकॉर्ड किए गए संपादित ऑडियो में प्रोफेसर का बेहद आपत्तिजनक चेहरा सामने आया है:
प्रोफेसर: “मुझे डिच मत करना। मिलना चाहोगी या नहीं? आपको पता है न कि मैं आप पर फिदा हूं। जब तक आप नहीं कहोगी, मैं कॉल भी नहीं करूंगा।”
छात्रा: “सर, मेरे घर की सिचुएशन ठीक नहीं है। मम्मी को देख रही हूं इसलिए कुछ कह नहीं सकती।”
प्रोफेसर: “आपके लिए एमएससी, पीएचडी कोर्स रेडी कर दिया है, स्टैनफोर्ड के अंदर भी। सब कुछ रेडी है तुम्हारे लिए... जो आप कहोगी। तो आप मिलने आओगी? तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर रखे हैं। इम्यूनोजेनेटिक्स और जीनोमिक्स के दोनों-दोनों।”
छात्रा: “जी सर, मैं घर पर थोड़ा देख लेती हूं। कल तक आपको बताती हूं।”
इस ऑडियो के सार्वजनिक होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को सलाखों के पीछे भेज दिया है।