

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mp ias transfer 2026 32 officers transfer list
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शुक्रवार, 21 अगस्त को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 32 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी सूची में जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और SDM स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है।
तबादला सूची में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों और नगर निगमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 2024 बैच के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को भी सहायक कलेक्टर से SDM के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख अधिकारियों की नई पदस्थापना
सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019) — अपर कलेक्टर, खंडवा से CEO जिला पंचायत, रीवा।
डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) — CEO जिला पंचायत, खंडवा से आयुक्त, नगर पालिक निगम सतना। CEO स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार भी।
अभिषेक चौधरी (2018) — CEO जिला पंचायत, धार से आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर।
संघ प्रिय (2018) — आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर से CEO जिला पंचायत, सिंगरौली।
विशाल धाकड़ (2022) — SDM कुक्षी, धार से आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर।
अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018) — CEO जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल।
जिला पंचायत CEO स्तर पर बड़ा फेरबदल
जिला पंचायतों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
जगदीश कुमार गोमे (2016) — CEO जिला पंचायत सिंगरौली से CEO जिला पंचायत सागर।
नवीत कुमार धुर्वे (2018) — CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ से CEO जिला पंचायत देवास।
ऐश्वर्य वर्मा (2022) — SDM शहपुरा, डिंडोरी से CEO जिला पंचायत सीधी।
आशीष (2022) — SDM सेंधवा, बड़वानी से CEO जिला पंचायत खंडवा।
कार्तिकेय जायसवाल (2022) — SDM वारासिवनी, बालाघाट से CEO जिला पंचायत श्योपुर।
अर्पित गुप्ता (2022) — SDM बैहर, बालाघाट से CEO जिला पंचायत बड़वानी।
तनुश्री मीणा (2022) — SDM पेटलावद, झाबुआ से CEO जिला पंचायत बालाघाट।
2024 बैच के प्रशिक्षु IAS को SDM की कमान
तबादला आदेश में 2024 बैच के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को भी सहायक कलेक्टर से SDM के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें शामिल हैं:
आशीष कुमार — बीना, जिला सागर
अनिकेत शांडिल्य — बैहर, जिला बालाघाट
आकाश अग्रवाल — मझौली, जिला सीधी
पाटिल आशीष अशोक — कुक्षी, जिला धार
सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम — देवसर, जिला सिंगरौली
कुलदीप पटेल — बिछिया, जिला मंडला
जामदार फरहान इरफान — शहपुरा, जिला डिंडोरी
ठाकरे ऋषिकेष विजय — बिजावर, जिला छतरपुर
नवकिरण कौर — डबरा, जिला ग्वालियर
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों और नगरीय निकायों में प्रशासनिक स्तर पर नई टीम के साथ कामकाज शुरू होगा। खासतौर पर इंदौर, ग्वालियर, सतना और विभिन्न जिला पंचायतों में नई पदस्थापना महत्वपूर्ण मानी जा रही है।