

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mungereli-rojgar-mela-2026-140-posts-recruitment-cg-job-vacancy-10th-12th-iti-graduate
मुंगेली। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल 140 पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में फील्ड ऑफिसर के 50 पद हैं, जिनके लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर ITI उत्तीर्ण युवाओं की भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए B.Sc Agriculture उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण युवाओं का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में कौन-कौन से पद
पद पदों की संख्या शैक्षणिक योग्यता
फील्ड ऑफिसर 50 10वीं/12वीं
इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन 30 ITI
सेल्स ऑफिसर 20 B.Sc Agriculture
सेल्स रिप्रेजेंटेटिव 20 12वीं
रिलेशनशिप मैनेजर 20 स्नातक
कुल 140 —
पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक युवा रोजगार मेले में निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी e-Rojgar CG पोर्टल/ऐप या जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं।