

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

narayanpur-police-itbp-demolish-naxal-memorial-farsgaon
रायपुर: जिला नारायणपुर पुलिस और 41 वीं बटालियन आई.टी.बी.पी. के जवानों ने कुतुल क्षेत्र के फरसगांव गांव में नक्सलियों द्वारा बनाए गए विशाल नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक अघोषित रूप से बनाया गया था और सुरक्षा बलों ने इसे जेसीबी मशीन की सहायता से जमींदोज किया।
यह कार्रवाई थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत की गई। यह कदम भारत सरकार और राज्य सरकार की नीति के अनुरूप नक्सल-मुक्त और सशक्त बस्तर बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नारायणपुर पुलिस लगातार "माड़ बचाओ" अभियान चला रही है, जिसके तहत अबूझमाड़ में नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को भी गांवों तक पहुंचाने का काम जारी है।

06 फरवरी 2026 को नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस और 41 वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी. की संयुक्त टीम कुतुल, फरसगांव और आसपास के क्षेत्रों में एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकली थी। इसी अभियान के दौरान फरसगांव में बने नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया गया।