

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Neetu Chandra Aakhri Sawal
मुंबई। नीतू चंद्रा एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रही हैं। संजय दत्त स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म आख़री सवाल में नीतू चंद्रा एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस किरदार के लिए नीतू शुरुआत से ही मेकर्स की पहली पसंद थीं।
सूत्र ने बताया कि फिल्म की टीम को शुरू से ही यह महसूस हो गया था कि इस किरदार के लिए गहराई, गंभीरता और संयम का विशेष मेल चाहिए, जो नीतू चंद्रा के अभिनय में स्वाभाविक रूप से दिखाई देता है। उनका स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म की भावनात्मक कहानी को और मजबूती देगा।
फिल्म आख़री सवाल अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रिलीज़ किए गए इसके टीज़र ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। टीज़र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास को एक अलग सिनेमाई अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है, जिसने फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वरांग कर रहे हैं। फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी निखिल नंदा और संजय दत्त ने संभाली है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं।
फिल्म आख़री सवाल 8 मई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, और दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं।