

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-bharatmala-road-project-compensation-scam-arrest
रायपुर में पुलिस ने बुधवार को भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले में फरार चल रहे दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शशिकांत कुर्रे (तत्कालीन तहसीलदार, अभनपुर) और लखेश्वर प्रसाद किरण (तत्कालीन नायब तहसीलदार, गोबरा नवापारा) शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच में पता चला है कि रायपुर-विशाखापट्नम और दुर्ग-बायपास मार्गों पर भारतमाला परियोजना के दौरान आरोपियों ने पद का दुरुपयोग कर आपराधिक षड्यंत्र रचा। अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, भूमाफिया और अन्य के साथ मिलकर उन्होंने कूटरचित राजस्व अभिलेख तैयार कराए। इन दस्तावेजों के आधार पर प्रभावित भू-स्वामियों को वास्तविक मुआवजा राशि से कई गुना अधिक भुगतान कराया गया, जिससे शासन को करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति हुई।
अदालत में दोनों अधिकारियों की सुप्रीम कोर्ट में दायर जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। इससे पहले विशेष न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट और उद्घोषणा जारी की थी। वहीं, आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी विचाराधीन है।