

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

rajasthan royals sold 15600 crore
मुंबई: आईपीएल के इतिहास में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। साल 2008 में लीग की सबसे सस्ती टीम रही राजस्थान रॉयल्स (RR) अब ₹15,660 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर बिक गई है। इस बड़ी डील के साथ ही राजस्थान रॉयल्स अब आईपीएल की दूसरी सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है।
नए मालिक और हिस्सेदारी
इस टीम को दिग्गज उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल, उनके बेटे आदित्य मित्तल और सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला ने मिलकर खरीदा है।
मित्तल परिवार: 75% हिस्सेदारी
अदार पूनावाला: 18% हिस्सेदारी
अन्य निवेशक: शेष 7% हिस्सेदारी (मनोज बडाले समेत अन्य के पास)
जहाँ 2008 में राजस्थान रॉयल्स मात्र ₹280 करोड़ में बिकी थी, वहीं आज इसकी वैल्यू 56 गुना बढ़ चुकी है। यह आईपीएल की किसी भी टीम की वैल्यू में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।
इससे पहले मार्च में अमेरिकन बिजनेसमैन कार्ल सोमानी ने ₹15,290 करोड़ की बोली लगाई थी, लेकिन मित्तल और पूनावाला की संयुक्त बोली ने बाजी मार ली।
लक्ष्मी मित्तल राजस्थान के चूरू के रहने वाले हैं। जब उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज में एडमिशन लेना चाहा, तो प्रिंसिपल ने उनकी अंग्रेजी कमजोर होने की वजह से मना कर दिया था। लेकिन मित्तल की जिद और लगन ऐसी थी कि उन्होंने न सिर्फ एडमिशन लिया, बल्कि कॉलेज में टॉप भी किया। आज वही मित्तल आईपीएल की सबसे बड़ी डील्स में से एक के मालिक हैं।