

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

rajnandgaon-road-accident-three-killed
राजनांदगांव से करीब 20 किलोमीटर दूर फूलझर गांव के पास आज शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। वहीं इस हादसे में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज दुर्ग के सरकारी अस्पताल में जारी है।
यह हादसा आज शाम लगभग 4 बजे फूलझर गांव के पास धनांश स्टील कारखाने के समीप हुआ, जब एक माजदा वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर कुल पांच लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के थनोद गांव निवासी सूरज यादव (24 वर्ष) मोटरसाइकिल से चार कम उम्र के बच्चों के साथ मड़ई घूमने के बाद जराही गांव जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार माजदा वाहन से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में सूरज यादव, राहुल यादव (11 वर्ष) और इशान यादव (8 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।