

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

rajni dubey appointed chairperson chhattisgarh rera appellate tribunal
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण (RERA Appellate Tribunal) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव शत्रुहन यादव ने इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन ने भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 46 की उपधारा (1) के खण्ड (अ) एवं उपधारा (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण, रायपुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
5 साल या 67 वर्ष की उम्र तक रहेगा कार्यकाल
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रजनी दुबे की नियुक्ति अधिनियम की धारा 47(1) के अधीन होगी। अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से अधिकतम 5 वर्ष या 67 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
सेवा शर्तें अलग से होंगी जारी
सरकार के आदेश में यह भी कहा गया है कि अध्यक्ष पद पर रजनी दुबे की सेवा से संबंधित अन्य नियम एवं शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
रजनी दुबे के इस पद पर नियुक्त होने से छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में अपीलीय स्तर पर सुनवाई और निर्णय प्रक्रिया को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। भू-संपदा अपीलीय अधिकरण में रियल एस्टेट विनियमन से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की अपीलों पर सुनवाई की जाती है।