

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

rapper-badshah-secret-marriage-with-punjabi-actress-isha-rikhi
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और 'जुगनू' फेम बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि बादशाह ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि कपल ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

सास की पोस्ट ने खोला राज!
इस 'सीक्रेट वेडिंग' की खबर को हवा ईशा रिखी की मां (बादशाह की सास) की एक इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर करीब 10 तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें बादशाह और ईशा शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।

वायरल विजुअल्स में कपल एक-दूसरे को जयमाला डालते, अग्नि के फेरे लेते और बादशाह को ईशा की मांग में सिंदूर भरते हुए देखा जा सकता है। करीबियों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में यह शादी काफी निजी तरीके से संपन्न हुई लगती है।

कौन हैं बादशाह की नई दुल्हन ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा हैं। 32 वर्षीय ईशा, बादशाह (40 वर्ष) से उम्र में 8 साल छोटी हैं।

ईशा ने 2013 में 'जट्ट बॉयज पुट जट्टन दे' से डेब्यू किया था। वे 'अरदास' और 'हैप्पी गो लकी' जैसी हिट पंजाबी फिल्मों के अलावा 2018 में बॉलीवुड फिल्म 'नवाबजादे' में भी नजर आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी मुलाकात एक

कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी, जहां म्यूजिक के प्रति साझा लगाव ने इन्हें करीब ला दिया।

तलाक के 6 साल बाद दूसरी शादी
यह बादशाह की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 2012 में जस्मीन मसीह से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी 'जेसेमी' भी है। साल 2020 में जस्मीन और बादशाह का तलाक हो गया था, जिसके बाद जस्मीन लंदन शिफ्ट हो गई थीं। अब तलाक के करीब 6 साल बाद बादशाह ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।


