

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sachin tendulkar plays cricket inside private jet with sara and sania
मुंबई। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर कहीं मौजूद हों और वहां क्रिकेट का जिक्र या मैच न हो, ऐसा होना नामुमकिन है। सोशल मीडिया पर इस समय मास्टर ब्लास्टर का एक बेहद अनोखा और दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर जमीन पर नहीं, बल्कि आसमान में उड़ते हुए एक निजी जेट (Private Jet) के अंदर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस इन-फ्लाइट मैच में उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक भी जमकर मस्ती करती दिख रही हैं।
सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में सफर के दौरान पूरा तेंदुलकर परिवार मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। वीडियो में सचिन की बहू सानिया चंडोक फ्लाइट की तंग गैलरी में खड़े होकर गेंद फेंकती (बॉलिंग करती) नजर आ रही हैं। सचिन जेट की सीट के पास बल्ला थामे मुस्तैद हैं। वे कभी सीधे बल्ले से क्लासिक शॉट खेलते हैं, तो कभी मजाकिया अंदाज में उल्टा बल्ला पकड़कर शॉट लगाते हैं। दूसरी तरफ सारा तेंदुलकर फील्डिंग की कमान संभाले हुए हैं. जब सचिन उनकी तरफ कैच उछालते हैं, तो सारा बिना कोई गलती किए उसे लपक लेती हैं और आउट होने का जश्न मनाती हैं।
फ्लाइट के अंदर चल रहे इस दोस्ताना मुकाबले के दौरान सचिन तेंदुलकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं और मस्ती भरे अंदाज में अपनी टीम (बेटी और बहू) को चुनौती भी दे रहे हैं। वीडियो के दौरान सचिन कहते हैं, “एल्टीट्यूड (ऊंचाई) चाहे कितनी भी हो, एटीट्यूड (नजरिया) कभी नहीं बदलना चाहिए। आप लोग मुझे कभी आउट नहीं कर पाएंगे।”