

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

samruddhi-expressway-accident-jalna-8-laborers-killed
नई दिल्ली। जालना, महाराष्ट्र नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जालना जिले के कड़वंची गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में टेम्पो में सवार 8 महिला मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हताहत हुई महिलाएं एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम करती थीं। बुधवार शाम अपना काम खत्म करने के बाद, 11 लोगों का यह समूह एक टेम्पो में सवार होकर घर लौटने की तैयारी में था। जैसे ही टेम्पो चलने ही वाला था, मुंबई की दिशा में जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे पीछे से रौंद दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। चश्मदीदों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद शव सड़क पर इधर-उधर बिखरे पड़े थे। इस हादसे में 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 3 घायल व्यक्तियों का जालना के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतकों की सूची जारी की है, जिनमें से अधिकांश जालना तहसील की रहने वाली थीं:
अल्काबाई अडमाने (45)
लक्ष्मीबाई मदन (35)
मीना अडमाने (45)
कंचन अडमाने (50)
ताराबाई चौधरी (60)
कडूबाई मदन (55)
सुमन अडमाने (70)
(एक मृत महिला की पहचान अभी शेष है)
हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा “यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।”