

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-digital-financial-services-e-challan-btr-launch
रायपुर– राज्य में वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालनालय कोष एवं लेखा ने कई नई डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया है। इन पहलों का उद्देश्य आम नागरिकों, विभागों और अन्य हितधारकों को सरल, सुलभ और आधुनिक सेवाएं प्रदान करना है।
ई-चालान (E-Challan) के तहत OTC प्रणाली को 01 अप्रैल 2026 से सभी प्रकार की शासकीय प्राप्तियों के लिए लागू किया गया है। इसके माध्यम से नागरिक और संस्थाएं ऑनलाइन चालान तैयार कर राजस्व का भुगतान कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया सरल, समयबद्ध और लेखांकन में आसान होगी। इसके साथ ही कोषालयों में ऑनलाइन बीटीआर (BTR) सुविधा भी शुरू की गई है।
कोष, लेख एवं पेंशन की संचालक पद्मिनी भोई साहू ने इंद्रावती भवन, कोष लेखा विभाग में राज्य के केंद्रीय कोषालय (Central Treasury) का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त राशि के लिए उपयोग की जाने वाली SNA SPARSH प्रणाली से संबंधित भुगतानों का संचालन अब अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और केंद्रीकृत तरीके से किया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ेगी।
संचालनालय कोष एवं लेखा की नई वेबसाइट (dta.cg.gov.in) भी लॉन्च की गई है, जिसमें उपयोगकर्ताओं को कार्यालय से संबंधित अद्यतन जानकारी, विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं और आवश्यक सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल राज्य में वित्तीय प्रशासन को आधुनिक बनाने और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर वित्त नियंत्रक भागीरथी विशाल, अल्पना घोष, श्रद्धा थवाईत, पी एल सहारा, कमल वर्मा, अभिषेक शर्मा, शिशिर रायजादा, रोहित साहू, अनिल पटेल, नन्द किशोर चक्रधारी, शरद परसाई और हरीश कंवर सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।