

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sanjay srivastava birthday celebration bjp leaders raipur chhattisgarh news
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव का जन्मदिवस शुक्रवार को न्यू शांति नगर स्थित उनके निवास पर उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बड़ी संख्या में रायपुरवासियों ने उनके निवास पहुंचकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दूरभाष पर संजय श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, दिनभर उनके निवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने संजय श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समर्थकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी से पूरे आयोजन में उत्साह और अपनत्व का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और रायपुरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस पर मिले स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और स्नेह उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का सहयोग एवं विश्वास उन्हें समाज और प्रदेश के हित में लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा तथा संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
जन्मदिवस समारोह में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेशदत्त मिश्रा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, हज कमेटी अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, छगन मूंदड़ा, कांतिलाल बोथरा, रमेश सिंह ठाकुर, मखमूर खान, पूर्व पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, अशोक बजाज, पार्षद अमर गिदवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान संजय श्रीवास्तव को जन्मदिवस की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और वातावरण उत्साह, आत्मीयता एवं अपनत्व से भरा रहा।