

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sukhnandan lal banjare death raipur
रायपुर। राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन लाल बंजारे का शुक्रवार सुबह 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उन्हें पक्षाघात (स्ट्रोक) हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन भी किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे मोवा स्थित निवास से निकलेगी। इसके बाद देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।