

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sukma-naxal-ccm-devji-surrender-news-2026
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सल संगठन के महासचिव देव जी के सरेंडर की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नक्सली केंद्रीय कमेटी सदस्य (CCM) देवजी और CCM संग्राम तेलंगाना पुलिस के संपर्क में पहुँच चुके हैं।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि जल्द ही देवजी समेत नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व के सरेंडर की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के बाद नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। लगातार दबाव और ऑपरेशन के चलते संगठन बिखराव की स्थिति में बताया जा रहा है। इसी रणनीतिक दबाव का असर अब शीर्ष नेतृत्व पर भी दिखाई दे रहा है।
अगर देवजी और संग्राम का सरेंडर आधिकारिक तौर पर होता है, तो इसे नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जाएगा। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस और प्रशासन की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।