

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

surajpur-elephant-electrocuted-farmer-arrested
Surajpur elephant Death- हाथी की करंट लगने से मौत, वन विभाग ने आरोपी को किया गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड
सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर से लगे करंजवार गांव में 15 वर्षीय नर हाथी की करंट लगने से मौत के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए खेत के मालिक रामलाल (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी से बिजली का तार और खूंटा भी जब्त किया गया है।
मामले में फॉरेस्ट गार्ड प्रतापपुर जीतन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि प्रतापपुर रेंजर उत्तम मिश्रा को दो दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
वन विभाग के अनुसार, करंजवार गांव के खेत में गेहूं की सिंचाई के लिए रामलाल ने बिजली का तार लगाया था। इसी तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जिस जगह हाथी का शव पड़ा मिला, वहां से कुछ दूरी पर तार लगाया गया था। पूछताछ में रामलाल ने माना कि वह सिंचाई के लिए तार लगाया था और हाथी की मौत के बाद खुद को बचाने के लिए तार और खूंटा छुपा दिया था।
वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ **वन संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 50, 51 और 52** के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच अभी जारी है।
सूरजपुर डीएफओ डीपी साहू ने कहा कि यह घटना गंभीर है और विभाग द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।