

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Chief Minister Sai launched the Surabhi Gaudham Yojana, which will provide a new platform for cow protection.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम लाखासार में सुरभि गौधाम योजना का शुभारंभ किया। इस पहल के साथ प्रदेश में गोधन संरक्षण को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत गोमाता की पूजा-अर्चना की और गौधाम परिसर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने गौधाम में आश्रय पाए बेसहारा और आवारा पशुओं की देखभाल, चारा-पानी तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि लाखासार गांव में लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में गौधाम विकसित किया गया है। इसमें से 19 एकड़ भूमि पर पशुओं के लिए हरे चारे की खेती की जा रही है। इस गौधाम का संचालन कामधेनु गौशाला समिति द्वारा किया जा रहा है।

गोधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुरभि गौधाम योजना का मुख्य उद्देश्य बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय देना, गोधन संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति, कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसी कारण राज्य सरकार इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अब राज्य के सभी गौधाम “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे। इसके साथ ही गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन और गोबर से उपयोगी वस्तुएं बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
लाखासार गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाखासार गांव के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें महतारी सदन, मिनी स्टेडियम और 500 मीटर लंबे गौरव पथ का निर्माण शामिल है। इसके अलावा लाखासार गौधाम में प्रशिक्षण भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। साथ ही एक काऊ कैचर और एक पशु एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में गौसंरक्षण और पशुधन देखभाल को और मजबूती मिलेगी।
.jpeg)