

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

surguja-chhattisgarh-lightning-strike-child-death
रायपुर: प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो रायपुर में सबसे अधिक तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
रायपुर में अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बारिश हुई। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश के सेंट्रल और साउथ क्षेत्रों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।
सरगुजा जिले में शाम को हुई तेज आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान बिजली गिरने से वह हादसे का शिकार हो गई। वहीं, दो अन्य लड़कियां जो दूसरे पेड़ के नीचे खड़ी थीं, वे सुरक्षित रहीं।
मौका लुंड्रा थाना क्षेत्र का बताया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से आंधी और बिजली गिरने जैसी परिस्थितियों में सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी रह सकती है। लोगों से सुरक्षा उपाय अपनाने और बाहर निकलते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।