

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

takhatpur cmo amaresh singh arrested mungeli road accident
मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेला मेन रोड पर 1 अगस्त की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीएमओ अमरेश सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद वापस तखतपुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बरेला मेन रोड पर उनकी 'सीजी गवर्नमेंट' लिखी स्कोडा कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई।
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। घटनास्थल के निरीक्षण और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना कारित करने वाला वाहन तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह का ही है। साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सीएमओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।