

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ujjain-mahakal-rangpanchami-2026
उज्जैन। (CM Mohan Yadav Rangpanchami) रविवार 8 मार्च को उज्जैन में महाकाल के आंगन से रंगपंचमी का पर्व शुरू हुआ और पूरे शहर को रंगों से सराबोर कर दिया। उत्साह चरम पर तब पहुंचा जब सीएम डॉ. मोहन यादव नए शहर में निकली पारंपरिक गैर में शामिल हुए।
(Ujjain Rangpanchami Celebration) गैर में शामिल होने से पहले सीएम यादव महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल का पूजन कर ध्वज परिवर्तन किया। इसके साथ ही उन्होंने शस्त्र पूजन कर तलवार घुमाने की कला का भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर भक्त और नागरिक रोमांचित हो उठे।
( Mahakal Gair Festival Ujjain) इस साल होली पर पारंपरिक महाकाल गैर, छड़ी मार गैर और धोबी समाज की गैरों के साथ-साथ शासन द्वारा संतराम सिंधी कॉलोनी से भी गैर निकाली गई। टॉवर तक चली श्रीकृष्ण सुदामा उत्सव की गैर में सीएम यादव रथ पर सवार होकर शामिल हुए।
(CM Mohan Yadav participates in Ujjain Rangpanchami) सीएम यादव के रथ पर सवार होने से बड़ी संख्या में लोग उत्साहित नजर आए और आतिशबाजी के बीच रंगपंचमी का आनंद लिया। हालांकि, इस दौरान आतिशबाजी में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।
( Ujjain Holi festival with CM Mohan Yadav) मुख्य आयोजन स्थल टॉवर पर पहुंचने के बाद सीएम यादव ने उपस्थित लोगों को रंगपंचमी की शुभकामनाएँ दीं और उत्सव का आनंद लिया। इसके बाद सीएम मोहन यादव अशोकनगर के लिए रवाना हो गए।
(CM Mohan Yadav sword display) इस तरह उज्जैन में रंगों और उत्साह से भरा यह पर्व श्रद्धा, परंपरा और आनंद का अद्भुत संगम बनकर पूरा शहर में मनाया गया।