

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

vijay-sharma-responds-to-sonia-gandhi-foreign-policy-comments
रायपुर। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर सोनिया गांधी के हालिया बयान पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM Vijay Sharma ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति और युद्ध संबंधी निर्णय लेने का अधिकार केवल सरकार के पास है और किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक बयान से सरकार को निर्देश नहीं दिया जा सकता।
विजय शर्मा ने कहा, “यह इटली नहीं है – यहां पर किसी एक व्यक्ति या परिवार द्वारा देश नहीं चलाया जा सकता। सोनिया और राहुल गांधी यह तय नहीं कर सकते कि सरकार कब और किस तरह की बात करें। पूरे देश में समन्वय स्थापित करना पड़ता है और उसी प्रक्रिया के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं।”
डिप्टी CM ने आगे कहा कि विदेश संबंधों पर यह सलाह देना कि "अमेरिका के साथ यह करें, ईरान के साथ वैसा करें," उचित नहीं है। उनका कहना था कि अगर किसी को ऐसा करना है तो जनता से जनादेश लें और उसके बाद अपने निर्णय करें।
विजय शर्मा ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हत्या और लूट से संबंधित सवालों का सदन में उत्तर दिया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने अपने 26 महीने के कार्यकाल के रिकॉर्ड के साथ कांग्रेस के 26 महीने के शासनकाल का तुलना करके अपराध स्थिति का विवरण सदन में प्रस्तुत किया है।
डिप्टी CM ने मीडिया से अपील की कि बिना तथ्य जांचे विवादित बयानबाजी करने से बचें। उन्होंने कहा, “हमने सभी जानकारियाँ सदन में रख दी हैं, लेकिन अगर मीडिया इसे sensationalize करना चाहे तो इस पर सोचने की जरूरत है।”