

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

vishnu deo sai diwali wishes 2026 chhattisgarh
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और आपसी भाईचारे एवं एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। साथ ही प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।