

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raipur: ACS Richa Sharma trapped in Currency Tower lift, officials trapped inside for 20 minutes
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा एयरपोर्ट तिराहा स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे वह लिफ्ट में प्रवेश कर रही थीं, तभी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में ही रुक गई।
20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अधिकारी
बताया जा रहा है कि ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की व्यवस्था, जिससे उन्हें घबराहट होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
इमरजेंसी सिस्टम की कमी से बढ़ी परेशानी
सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि लिफ्ट में कोई इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते मदद पहुंचने में देरी हुई। इस दौरान उन्होंने किसी तरह फोन के जरिए अधिकारियों को सूचना दी।
ऊर्जा सचिव को भी दी जानकारी
घटना के दौरान ही ऋचा शर्मा ने डॉ. रोहित यादव को फोन कर बिल्डिंग की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने पावर बैकअप और सोलर सिस्टम की कमी जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए।
मशक्कत के बाद खोला गया लिफ्ट का दरवाजा
सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी प्रयासों के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और अधिकारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, बंद जगह में लंबे समय तक रहने के कारण उनकी तबीयत कुछ समय तक असहज रही।
बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद करेंसी टावर की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बिना इमरजेंसी सिस्टम के लिफ्ट का संचालन भवन प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है।