

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Bastar gains new momentum in development after Naxalism; CM Sai launches major vision from Sukma
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलमुक्त बस्तर के ऐलान के बाद पहली बार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुकमा पहुंचे। यहां उन्होंने बस्तर-2 प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हुए कुल 308 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने साफ संकेत दिया कि अब बस्तर केवल सुरक्षा का नहीं, बल्कि तेज विकास का केंद्र बनेगा।
अटल आरोग्य लैब से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव, 133 जांचें होंगी मुफ्त
मुख्यमंत्री ने सुकमा जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के 1046 सरकारी अस्पतालों में 133 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होंगी।इन जांचों में ब्लड टेस्ट, शुगर, थायराइड, लिवर और किडनी फंक्शन सहित कई जरूरी परीक्षण शामिल हैं। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि मरीजों को जांच रिपोर्ट अब एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए सीधे मिल सकेगी, जिससे प्रक्रिया और तेज तथा पारदर्शी होगी।
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान, 5000 गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं
बस्तर के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ की शुरुआत की। इस अभियान के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के 32 ब्लॉकों में 5000 से अधिक गांवों और बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने स्वयं शिविर में स्वास्थ्य जांच कराकर लोगों को जागरूक रहने और नियमित जांच कराने का संदेश दिया।
कांकेर में बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली रूपी ढेर
इसी बीच कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माचपल्ली इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली रूपी मारी गई, जो परतापुर एरिया कमेटी की कमांडर थी और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
12 अप्रैल की शाम माचपल्ली, आंरामझोरा और हिदूर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने कार्रवाई की।मुठभेड़ के बाद मौके से महिला नक्सली का शव, पिस्टल, डेटोनेटर, विस्फोटक सामग्री और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
बस्तर में बदलता परिदृश्य, विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर बड़ी सफलता
एक ओर जहां बस्तर में बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर लगातार सफलताएं मिल रही हैं। इससे क्षेत्र में स्थिरता और विकास की नई उम्मीदें मजबूत होती दिख रही हैं।