

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh News: Congress MLA Baleshwar Sahu arrested in fraud case, judicial remand till January 22
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। जैजैपुर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी और गबन के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट के आदेश पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
कोर्ट में पेशी के बाद गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक बालेश्वर साहू को शुक्रवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने विधायक को 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इसके बाद उन्हें जिला जेल जांजगीर में दाखिल किया गया।
किसान की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
बताया गया कि अक्टूबर माह में विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक रहते हुए उन्होंने एक किसान के साथ KCC लोन के नाम पर ठगी की।
42.78 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप
पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि विधायक साहू ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर 2015 से 2020 के बीच अलग-अलग किश्तों में 42 लाख 78 हजार रुपये किसान के बैंक खाते से निकाल लिए। आरोप है कि यह रकम फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर निकाली गई थी।
सहयोगी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
इस मामले में चाम्पा थाने में विधायक बालेश्वर साहू और उनके सहयोगी गौतम राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने पहले ही गौतम राठौर को गिरफ्तार कर लिया था। जांच आगे बढ़ने के बाद कोर्ट के आदेश पर विधायक की भी गिरफ्तारी की गई।