

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Crime: Government officer's wife raped in Raipur, businessman arrested
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सरकारी अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कारोबारी ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई।
मामले में रायपुर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन, रायपुर में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान स्वर्णभूमि क्षेत्र के निवासी कारोबारी गोपाल गोयल के रूप में हुई है, जो सेकंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करता है।
बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक 8 मार्च को आरोपी ने सरकारी अफसर की पत्नी को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर सीधे थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (Prevention of Atrocities) Act के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।