

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Heat surges in Chhattisgarh, with temperatures in Rajnandgaon reaching 40.5°C; rain and strong winds likely in some areas today
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
एक-दो स्थानों पर मौसम बदलने के संकेत
मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
राजनंदगांव में पारा 40 के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनंदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
अगले दो दिनों में भी हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है।
रायपुर में आंशिक बादल, तापमान 38°C तक
राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जशपुर जिले के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जशपुर जिले के लिए सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।