

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Allegations of Class 12 Hindi paper leak spark uproar, Board of Secondary Education files FIR with police and cyber cell
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के कथित आरोपों से हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे प्रकरण की जांच के लिए पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज करा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर हिंदी विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले वायरल होने की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद मंडल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।