

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: Major twist in Twisha Sharma death case, accused Samarth Singh taken into custody by CBI, 7-day police remand ends
भोपाल। भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की 7 दिनों की पुलिस रिमांड बुधवार को समाप्त हो गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद SIT ने आरोपी को न्याय सेवा सदन स्थित JMFC (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास) आकांक्षा कुमार उचाड़िया की अदालत में पेश किया। इस दौरान मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब CBI ने आरोपी समर्थ सिंह को अपनी कस्टडी में ले लिया।
SIT लगातार कर रही थी पूछताछ
बीते सात दिनों से आरोपी समर्थ सिंह SIT की हिरासत में था, जहां उससे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर लगातार पूछताछ की जा रही थी। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी थी कि त्विषा शर्मा की मौत के पीछे किन परिस्थितियों और लोगों की भूमिका रही। अब CBI की एंट्री के बाद मामले की जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
CBI रिमांड पर टिकी सबकी नजरें
कोर्ट में पेशी के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि CBI आरोपी समर्थ सिंह की रिमांड मांगती है या नहीं। माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी मामले की गहराई से जांच के लिए आरोपी से दोबारा पूछताछ कर सकती है।
आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर आज सुनवाई
इसी मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर भी आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। दोपहर 2:30 बजे होने वाली इस सुनवाई में कोर्ट यह तय कर सकता है कि गिरिबाला सिंह की बेल बरकरार रहेगी या उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
जवाब दाखिल करने के लिए मिला था दो दिन का समय
गौरतलब है कि गिरिबाला सिंह ने 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसी दिन उन्हें राहत दे दी थी। इसके बाद राज्य सरकार और मृतका त्विषा शर्मा के परिजनों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की। पिछली सुनवाई में अदालत ने गिरिबाला सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का समय दिया था, जिसकी अवधि आज समाप्त हो रही है।
परिवार और राज्य सरकार की नजरें फैसले पर
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज की सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है। मृतका के परिवार सहित राज्य सरकार भी हाई कोर्ट के फैसले पर नजर बनाए हुए है। वहीं CBI की सक्रियता के बाद इस केस में नए खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है।