

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

dhansuli illegal mining action two crushers sealed raipur
रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्राम धनसुली में अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए दो क्रेशरों को मौके पर ही सील कर दिया। कार्रवाई सुशासन तिहार के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर की गई।
उप संचालक राजेश मालवे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच के दौरान पाया कि मेसर्स महामाया मिनरल्स के पार्टनर भूपेंद्र बंसल और सन्नी अरोरा की खदान एवं क्रेशर में बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिज का उत्खनन और भंडारण किया जा रहा था। इसे खनिज नियमों का उल्लंघन मानते हुए विभाग ने तत्काल दोनों क्रेशरों को सील कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगा दी।
इसके अलावा बस्ती के समीप संचालित आमिर अली खदान, महामाया मिनरल्स और सतिंदर कौर की खदान को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने सभी संचालकों को पर्यावरण नियमों, खनिज अधिनियम और खान सुरक्षा कानूनों का पालन करते हुए ही खनन कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उप संचालक राजेश मालवे ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन लगातार त्वरित कार्रवाई कर रहा है। जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।